Rajasthan VDO Gram Vikas Adhikari Result 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा रिजल्ट लेटेस्ट अपडेट, इस दिन होगा जारी 

Rajasthan VDO Gram Vikas Adhikari Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से राजस्थान विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर (VDO) परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को किया गया था। परीक्षा शांतिपूर्वक समाप्त होने के बाद 12 नवंबर को इसकी आधिकारिक आंसर की जारी कर दी गई। अब सभी अभ्यर्थी बेसब्री से राजस्थान VDO रिज़ल्ट 2025 का इंतज़ार कर रहे हैं। 

रिज़ल्ट जारी करने से पहले उम्मीदवारों से आंसर की पर आपत्तियाँ 18 नवंबर से 20 नवंबर तक आमंत्रित की गई थीं जो अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी हैं। अब जल्द ही राजस्थान VDO रिज़ल्ट जारी किया जाएगा। रिज़ल्ट से जुड़ी पूरी जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई गई है।

Rajasthan VDO Gram Vikas Adhikari Result 2025 Overview

Recruitment NameRajasthan VDO (Gram Vikas Adhikari) Recruitment 2025
Exam NameVillage Development Officer (VDO) Exam 2025
Conducting BodyRajasthan Staff Selection Board (RSMSSB)
Total Vacancies850 Posts
Non-TSP Posts673 Posts
TSP Posts167 Posts
Exam Date2 November 2025 (11:00 AM to 2:00 PM)
Answer Key Release Date12 November 2025
Objection Dates on Answer Key18 November to 20 November 2025
Post NameGram Vikas Adhikari (Village Development Officer)
Official Board Websiterssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan VDO Gram Vikas Adhikari Result 2025 Latest Update

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) परीक्षा 2 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की गई थी। यह भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कुल 850 पदों के लिए आयोजित करवाई गई है जिनमें मुख्य रूप  से 673 पद गैर-आदिवासी क्षेत्र (Non-TSP) और 167 पद आदिवासी क्षेत्र (TSP) के लिए तय किए गए हैं। परीक्षा पूरी होने के बाद आधिकारिक आंसर की और मास्टर प्रश्नपत्र जारी कर दिए गए थे। जिन उम्मीदवारों को किसी प्रश्न पर आपत्ति थी उनसे 18 नवंबर से 20 नवंबर तक आपत्तियाँ दर्ज करने का मौका दिया गया था।

इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक करवाया गया था। अब सभी अभ्यर्थी यह जानना चाहते हैं कि राजस्थान VDO रिज़ल्ट कब आएगा। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने बताया है कि VDO रिज़ल्ट 20 दिसंबर तक जारी कर दिया जाएगा, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से देख सकेंगे।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने रिज़ल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस पर तेज़ी से काम किया जा रहा है ताकि रिज़ल्ट जल्द जारी किया जा सके। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज द्वारा जानकारी दी गई है कि राजस्थान वीडियो रिजल्ट 10 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच जारी कर दिया जाएगा।

How to Check Rajasthan VDO Gram Vikas Adhikari Result 2025

  • सबसे पहले आप राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • होम पेज पर पहुँचने के बाद वहाँ दिए गए “Candidate Corner” (कैंडिडेट कॉर्नर) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने कई लिंक दिखेंगे, इनमें से “Result” (रिज़ल्ट) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • रिज़ल्ट सेक्शन में आपको “Rajasthan VDO Result” का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिज़ल्ट की PDF फाइल खुल जाएगी।
  • इस PDF में अपना रोल नंबर ध्यान से खोजें और देख लें कि आपका चयन हुआ है या नहीं।
  • इसी PDF के नीचे आपको कैटेगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी दिए होंगे उन्हें भी अच्छे से चेक कर लें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.