Rajasthan VDO Gram Vikas Adhikari Cut Off 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सफलता पूर्ण करवाया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से यह परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद कई कोचिंग संस्थानों ने अपनी-अपनी अनौपचारिक आंसर की भी जारी कर दी है। अब उम्मीदवारों में कट-ऑफ को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। यहां हम आपको राजस्थान वीडीओ परीक्षा 2025 की संभावित श्रेणीवार (Category-wise) कट-ऑफ से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
Rajasthan VDO Gram Vikas Adhikari Cut Off 2025 Overview
| भर्ती संगठन | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB/RSSB) |
| पद का नाम | ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer – VDO) |
| विज्ञापन संख्या | 03/2025 |
| कुल पद | 850 |
| वेतनमान | पे मैट्रिक्स लेवल L-6 के अनुसार |
| नौकरी का स्थान | राजस्थान राज्य के विभिन्न जिलों में |
| श्रेणी | राजस्थान वीडीओ ग्राम विकास अधिकारी कट-ऑफ 2025 |
| परीक्षा का प्रकार | ऑफलाइन मोड में आयोजित |
| परीक्षा तिथि | 2 नवंबर 2025 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक) |
| कुल अभ्यर्थी | 5,11,610 |
| कुल रिक्तियां | 850 |
| एग्जाम सिटी जारी होने की तिथि | 28 अक्टूबर 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी तिथि | 30 अक्टूबर 2025 |
| कट-ऑफ स्थिति | जल्द जारी की जाएगी |
| आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan VDO Gram Vikas Adhikari Cut Off 2025 Latest News
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर को पूरे राज्य में किया गया था। यह परीक्षा कुल 850 पदों के लिए आयोजित की गई, जिनमें से 686 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP) और 167 पद अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए निर्धारित हैं। इस परीक्षा के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया है और अब सभी उम्मीदवार कट-ऑफ को लेकर उत्साहित हैं।
विभिन्न कोचिंग संस्थानों और विषय विशेषज्ञों ने अपने विश्लेषण के आधार पर राजस्थान वीडीओ परीक्षा की संभावित श्रेणीवार (Category-wise) कट-ऑफ जारी की है। यह अनुमानित कट-ऑफ है, जो परीक्षा के स्तर और अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। वहीं, आधिकारिक कट-ऑफ राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा परिणाम जारी करते समय प्रकाशित की जाएगी। यहां हम आपको कोचिंग संस्थानों और विशेषज्ञों द्वारा अनुमानित सामान्य वर्ग, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और एमबीसी सहित सभी वर्गों की संभावित कट-ऑफ जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।
Rajasthan Gram Vikas Adhikari Category Wise Cut Off 2025
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती के लिए कुल 5,11,610 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,14,077 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह परीक्षा में उपस्थिति दर लगभग 80.94% रही, जो अपेक्षाकृत कम मानी जा रही है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की प्रक्रिया के अनुसार, सबसे पहले आधिकारिक आंसर की जारी की जाती है। इसके बाद परिणाम घोषित किया जाता है, और उसी के साथ अंतिम आंसर की एवं श्रेणीवार कट-ऑफ सूची भी प्रकाशित की जाती है।